अंबाला। विदेश भेजने का सपना दिखाकर धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को रिमांड पर लिया। पहले मामले में पकड़े गए आरोपी की पहचान राजपुरा के शिवा एन्कलेव निवासी वरुण के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना महेशनगर व बराड़ा में मामले दर्ज है व आरोपी को कोर्ट द्वारा पीओ भी घोषित किया हुआ है। इस मामले में हरड़ा गांव निवासी राज सिंह ने 15 अगस्त को थाना साहा में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी वरुण व अन्य ने उसके भतीजे को विदेश भेजने के मामले में उससे एक बड़ी रकम धोखाधड़ी से हड़पने का आपराधिक कार्य किया है।
दूसरे मामले में पड़ाव थाना क्षेत्र निवासी महिला से विदेश भेजने की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने राजपुरा के धर्मपुरा कॉलोनी निवासी आरोपी हरिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर पड़ाव थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोप लगाया था कि 20 सितंबर से 27 अक्तूबर 2021 के दौरान विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की थी।
अवैध असलहा के साथ एक युवक गिरफ्तार
अंबाला। हाथी खाना मंदिर के निकट से सीआईए-1 की टीम ने खटीक मंडी निवासी शुभम को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीआईए-1 के प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिलने के बाद आरोपी को हाथी खाना मंदिर के पास से काबू किया था। तलाशी के दौरान हथियार बरामद हुआ था। संवाद