फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सीट को लेकर जीआरपी जवानों से भिड़ा टीटीई, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस में अंबाला कैंट के जालंधर जा रहे जीआरपी के जवानों से टीटीई की बहस हो गई। जीआरपी जवानों के अनुसार सीट को लेकर हुई यह बहस यहां तक बढ़ गई कि टीटीई ने अभद्र व्यवहार कर दिया। मुलाजिमों ने टीटीई के खिलाफ शिकायत दी और सरकारी काम में बांधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जीआरपी जालंधर को सौंपी शिकायत में हेडकांस्टेबल संजीव कुमार ने बताया कि सिपाही कुलवंत कौर के साथ किसी केस की तफ्तीश में आठ अगस्त को 12477 श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन में अंबाला कैंट से कपूरथला जालंधर जा रहे थे। वह सीट को लेकर पैंट्री कार में बैठे टीटीई से मिलने गए थे लेकिन टीटीई ने आनाकानी करते हुए बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते वह अभद्र व्यवहार करने लगा। समझाने के बावजूद भी टीटीई ने अपना व्यवहार नहीं बदला। शिकायत में आरोप लगाया कि टीटीई ने महिला पुलिस कर्मचारी से भी अभद्रता करते हुए ट्रेन से नीचे उतरने की धमकी दी। टीटीई ने अपनी ड्रेस पर कोई नेम प्लेट नहीं लगाई हुई थी।
जीआरपी ने आरोपी टीटीई के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने धारा 186 के साथ-साथ धारा 353 व 509 के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुशील कुमार ने बताया कि अभी आरोपी टीटीई के नाम पर पता नहीं चला है। उन्होंने रेलवे मंत्रालय को पत्र लिखकर संबंधित टीटीई बारे जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें