फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न आने से परेशान लोगों ने किया हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बिजली आपूर्ति न होने से परेशान लोगों ने बृहस्पतिवार की देर रात अमृतसर-अंबाला नेशनल हाईवे जाम कर दिया। करीब 20 मिनट तक लोगों ने नई सब्जी मंडी के पास दोनों तरफ का रास्ता पूरी तरह से रोक दिया। साथ ही बिजली निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, पुलिस ने नेशनल हाईवे जाम करने और विभिन्न धाराओं के तहत 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले काफी समय से बिजली नहीं आ रही है। इस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर वह सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। अब उन्हें मजबूरी में नेशनल हाईवे जाम करना पड़ा। दूसरी ओर, जाम लगने की सूचना पर चौकी प्रभारी एक सुल्तान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के काफी समझाने के बाद लोगों ने नेशनल हाईवे से जाम हटाया और पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया।
आंधी चलने से टूट गया था खंभा
बिजली निगम के एक्सईएन सुखबीर सिंह का कहना है कि गत दिवस बारिश के साथ आई आंधी में बिजली का खंभा टूट गया था। ऐसे में बिजली बाधित हो गई थी। जब उन्हें शिकायत मिली तो कर्मचारियों को काम पर लगा दिया था। लोगों के जाम लगाने के बाद कर्मचारियों ने तेजी से काम करते हुए बिजली को सुचारु कर दिया था।
विज्ञापन

हमारे पास सूचना आई थी कि लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। संबंधित चौकी इंचार्ज व अन्य मौके पर गए थे। लोगों को समझाकर वापस भेज दिया था। वहीं, हाईवे जाम करने की धाराओं पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-राम कुमार, एसएचओ, थाना अंबाला सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें