फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान ऑटो चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान ऑटो चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन

मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मिक्सी फैक्टरी संचालक गिरफ्तार, भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। पत्नी के अनैतिक संबंधों से आहत ऑटो चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना धूलकोट और लालडू स्टेशन के पास सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। जांच के दौरान जीआरपी को मृतक की जेब से एक सुुसाइड नोट भी बरामद हुआ। मरने वाले ने अपनी मौत का जिम्मेदार पड़ोसी मिक्सी फैक्टरी के मालिक अनिल अग्रवाल को बताया। जीआरपी ने अनिल अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पत्नी ने जीआरपी को बताया कि उसके पति ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उसके पास दो बच्चे हैं। उनके घर के पास ही अनिल अग्रवाल की मिक्सी की फैक्टरी है, इसलिए पड़ोसी होने के कारण अनिल उससे बातचीत करता था। अनिल ने घर की कमजोर आर्थिक स्थिति का फायदा उठाकर उसे अपने जाल मे फंसा लिया और उसके साथ संबंध बना लिए। 4 अगस्त को उसके पति ने उसे आपत्तिजनक हालत में अनिल अग्रवाल के साथ देख लिया। इस दौरान बहस और मारपीट भी हुई। घर जाकर उसने अपने पति से माफी मांग ली और पति ने उसे माफ कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद अनिल अग्रवाल से बातचीत बंद कर दी। लेकिन जब भी अनिल अग्रवाल मिलता तो वह डराने, धमकाने व बदनाम करने की धमकी देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता रहा। इस पर जब उसने पति को बताया तो उसने भी अनिल अग्रवाल को समझाने की कोशिश की और उसे नए घर व बच्चों का वास्ता भी दिया, लेकिन इसके बाद भी अनिल अग्रवाल अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और इसी मानसिक परेशानी और अनिल अग्रवाल की हरकतों के कारण ही उसके पति ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ट्रेन हादसे में मारे गए व्यक्ति की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला था। पत्नी व बच्चे ने मृत व्यक्ति की शिनाख्त की और सुसाइड नोट में दर्ज सभी बातों को सही करार दिया। पत्नी की शिकायत पर अनिल अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा जाएगा। -विलायती राम, प्रभारी जीआरपी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें