फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री असीम गोयल का अनोखा अंदाज: अंबाला से रोडवेज बस में बैठ पहुंचे चंडीगढ़, चालक-परिचालक से किए प्रश्न

Sat, 23 Mar 2024 11:06 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा सरकार में परिवहन मंत्री बने असीम गोयल का अनोखा अंदाज देखने को मिला है। मंत्री असीम गोयल ने कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए अंबाला से चंडीगढ़ का सफर रोडवेज बस में बैठकर किया। इस दौरान उन्होंने चालक-परिचालक और यात्रियों से प्रश्न भी किए।
विज्ञापन
राज्य मंत्री असीम गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला से शहर विधायक और राज्य मंत्री असीम गोयल को परिवहन एवं महिला विकास मंत्री बनाया गया है। यह फैसला शुक्रवार रात्रि को हुआ। इसके बाद शनिवार सुबह हरियाणा के परिवहन मंत्री बनते ही असीम गोयल अपनी पहली कैबिनेट की मीटिंग में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ अपनी गाड़ी से न जाकर सरकारी बस से गए। इस दौरान उन्होंने सभी साथियों की टिकट कटवाई और बस में सफर का आनंद लिया।

विज्ञापन




इतना ही नहीं बल्कि परिवहन मंत्री असीम गोयल ने एक साधारण यात्री की तरह टिकट लेकर सफर की शुरुआत की। बस में अपने सफर के दौरान मंत्री असीम गोयल ने बस में सवार यात्रियों, बस चालक व परिचालक से भी बात की। परिवहन मंत्री असीम गोयल बस में फर्स्ट एड बॉक्स भी चैक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असीम गोयल ने बताया कि जिस विभाग का जिम्मा उन्हें मिला है उसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए वो आज बस में सफर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान यात्रियों ने काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने यात्रियो से पूछा कि सरकारी परिवहन की बेहतरी के लिए क्या-क्या प्रयास किए जा सकते हैं। लोगों ने उन्हें सुझाव भी दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें