फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: कटरा, पठानकोट व अयोध्या के बीच चलेंगी ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समय सारिणी और संचालन की तारीख

Wed, 24 Jan 2024 11:04 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि पहली आस्था कटरा-अयोध्या-कटरा का संचालन होगा। रेलवे ने आस्था ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी और तारीखों की घोषणा कर दी है, जिससे कि राम भक्त समय पर आरक्षण करवाकर अयोध्या धाम तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम भक्तों के लिए रेलवे ने नौ आस्था ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है, जोकि कटरा, जम्मूतवी, पठानकोट, अंब अंदौरा, ऊना हिमाचल, अमृतसर से अयोध्या के बीच चलेंगी।

विज्ञापन


रेलवे ने आस्था ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी और तारीखों की घोषणा कर दी है, जिससे कि राम भक्त समय पर आरक्षण करवाकर अयोध्या धाम तक पहुंच सकें और श्रीरामलला के दर्शन कर सकें। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि पहली आस्था कटरा-अयोध्या-कटरा का संचालन होगा।

कटरा से ट्रेन 30 जनवरी को सुबह 3.50 बजे चलकर सुबह 11.40 बजे अंबाला कैंट और देर रात 2.55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन अयोध्या से एक फरवरी को रात 12.40 बजे प्रस्थान करके दोपहर 2.30 बजे अंबाला कैंट और रात 10.55 बजे कटरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, साहनेवाल, अंबाला कैंट, सहारनपुर, हिंडो केबिन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आलमनगर और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन


एमसीटीएम-अयोध्या
शहीद कैप्टन तुषार महाजन (एमसीटीएम) रेलवे स्टेशन से दो फरवरी को सुबह 4.15 बजे रवाना होकर 11.40 बजे अंबाला कैंट और देररात 2.55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या से ट्रेन चार फरवरी को रात 12.40 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे अंबाला कैंट और रात 10 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, साहनेवाल, अंबाला कैंट, सहारनपुर, हिंडो केबिन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आलमनगर और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

जम्मूतवी-अयोध्या
जम्मूतवी से छह फरवरी को सुबह 5.20 बजे रवाना होकर दोपहर 11.40 बजे अंबाला कैंट और देररात 2.55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन अयोध्या से 8 फरवरी को रात 12.40 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे अंबाला कैंट और रात 8.45 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, साहनेवाल, अंबाला कैंट, सहारनपुर, हिंडो केबिन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आलमनगर और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

पठानकोट-अयोध्या
पठानकोट से नौ फरवरी को सुबह 7.05 बजे रवाना होकर 11.45 बजे अंबाला कैंट और देर रात 2.55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन अयोध्या से 11 फरवरी को रात 12.40 बजे प्रस्थान करके दोपहर 2.30 बजे अंबाला कैंट और शाम 7 बजे पठानकोट पहुंचेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में जालंधर कैंट, लुधियाना, साहनेवाल, अंबाला कैंट, सहारनपुर, हिंडो केबिन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आलमनगर और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

अंब अंदौरा-अयोध्या
अंब अंदौरा से 29 जनवरी को सुबह छह बजे रवाना होकर 11.40 बजे अंबाला कैंट और देर रात 2.55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 31 जनवरी को अयोध्या से रात 12.40 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे अंबाला कैंट और शाम 7.40 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन ऊना हिमाचल, नंगलडैम, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर, हिंडो केबिन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आलमनगर और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

ऊना हिमाचल-अयोध्या
ट्रेन नंबर 04534 ऊना हिमाचल से 5 फरवरी को सुबह 6.50 बजे रवाना होकर 11.40 बजे अंबाला कैंट और देर रात 2.55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन अयोध्या से रात 12.40 बजे प्रस्थान करके दोपहर 2.45 बजे अंबाला कैंट और शाम 7 बजे ऊना हिमाचल पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन नंगलडैम, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर, हिंडो केबिन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, आलमनगर और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

कटरा-अयोध्या
कटरा से 7 फरवरी को सुबह 4.20 बजे रवाना होकर दोपहर 2.10 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 5.05 बजे अयोध्या पहुंचेगी। अयोध्या से ट्रेन 9 फरवरी को शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.40 बजे अंबाला कैंट और शाम 6.05 बजे कटरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, साहनेवाल, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, आलमनगर और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

अमृतसर-अयोध्या
अमृतसर से सात फरवरी को सुबह 5.55 बजे रवाना होकर दोपहर 11.40 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 4.20 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन अयोध्या से 9 फरवरी को सुबह 10.30 बजे प्रस्थान करके रात 12.15 बजे अंबाला कैंट और सुबह 7.15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी,लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, आलमनगर और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

अंब अंदौरा-अयोध्या
अंब अंदौरा से 7 फरवरी को दोपहर 3.50 बजे रवाना होकर शाम 7.40 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 9.25 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 9 फरवरी को सुबह 11.45 बजे रवाना होकर देररात 2.45 बजे अंबाला कैंट और सुबह 6.15 बजे अंब अंदौरा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन ऊना हिमाचल, नंगलडैम, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, आलमनगर और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें