फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: थापर मार्केट में यातायात मुसीबत, समाधान की गुहार

विज्ञापन
अंबाला सिटी के थापर मार्केट में बनी जाम की परिस्थितियों का सामना करने वाहन चालक।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर रेलवे स्टेशन के नजदीक बनाए रेलवे अंडर ब्रिज के बिल्कुल साथ लगती थापर बाजार में स्थानीय दुकानदारों के लिए बनाई गई एक सर्विस रोड पर आए दिन कोई न कोई हादसा होना एक आम बात हो चुकी है। इस मौके पर थापर मार्केट के स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मार्केट के साथ बने रेलवे अंडर ब्रिज के साथ दोनों ओर मार्केट बनी है, लेकिन दोनों मार्केट में करीब छह फीट की एक सर्विस रोड बनाई गई थी।
विज्ञापन

थापर मार्केट की ओर बनी सर्विस रोड से ही दिन भर वाहनों की आवाजाही हो रही है। इस वजह से कई बार वाहन चालक बिल्कुल आमने-सामने हो जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि मात्र करीब छह फीट की इस सर्विस रोड में कार, ऑटो चालक, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन चालक ही गुजरते हैं लेकिन कई बार दोनों ओर से आने जाने वाले ट्रैफिक के कारण जाम जैसे हालात कायम हो जाते हैं।
रोजाना गुजरते हैं बाहरी वाहन
थापर मार्केट के स्थानीय दुकानदार अमर प्रकाश ने बताया कि रेलवे अंडर ब्रिज के साथ बनाई गई है। इस सर्विस रोड से प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन चालक गुजरते हैं, मगर इस रोड से दोपहिया वाहन चालक बहुत तेजगति से गुजरते हैं। जिस कारण आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। इस सर्विस रोड को वन-वे किया जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


वाहन ले लेते हैं चपेट में
थापर मार्केट स्थित गौरी शंकर धर्मशाला के मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि धर्मशाला में प्रतिदिन काफी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। लेकिन जैसे ही लोग धर्मशाला की मुख्यद्वार से बाहर निकलते हैं। सर्विस रोड पर दोनों ओर से गुजर रहे वाहन चालक उनको अपनी चपेट में ले लेते हैं। इस वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं।

यहां रहता है हमेशा जाम
थापर मार्केट के प्रधान बृजमोहन ने बताया कि रेलवे अंडर ब्रिज के साथ दोनों के साथ सर्विस रोड इसलिए बनाई गई थी कि लोग थापर मार्केट से प्रवेश करते हुए नेता सुभाष चंद्र बोस मार्केट से बाहर निकालेंगे, मगर नेता सुभाष चंद्र बोस मार्केट में स्थानीय दुकानदारों की ओर से किए अतिक्रमण के कारण ज्यादातर वाहन चालक थापर मार्केट से ही आवाजाही कर रहे हैं। इससे जाम की परिस्थितियां बन जाती हैं।

कारोबार भी हो रहा प्रभावित
थापर मार्केट के स्थानीय दुकानदार ललित जैन ने बताया कि थापर मार्केट में बनाई गई मात्र छह फीट की सर्विस रोड से कार, ऑटो, ई-रिक्शा व दोपहिया वाहन चालक दोनों तरफ से एक साथ प्रवेश कर रहे हैं, जिससे जहां वाहन चालक ग्राहकों को अपनी चपेट में ले रहे हैं, वहीं उनका कारोबार भी काफी प्रभावित हो रहा है।



थापर मार्केट व नेता सुभाष चंद्र बोस मार्केट का मुआयना किया जाएगा अगर इन दोनों मार्केट में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ मिला तो इसपर निगम प्रशासन को बताया जाएगा। वहीं ट्रेफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ व्यवस्था करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
राजिन्द्र कुमार, प्रभारी चौकी नंबर-2 अंबाला सिटी।

अंबाला सिटी के थापर मार्केट में बनी जाम की परिस्थितियों का सामना करने वाहन चालक।

अंबाला सिटी के थापर मार्केट में बनी जाम की परिस्थितियों का सामना करने वाहन चालक।

अंबाला सिटी के थापर मार्केट में बनी जाम की परिस्थितियों का सामना करने वाहन चालक।

अंबाला सिटी के थापर मार्केट में बनी जाम की परिस्थितियों का सामना करने वाहन चालक।

अंबाला सिटी के थापर मार्केट में बनी जाम की परिस्थितियों का सामना करने वाहन चालक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें