अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल के बाहर मुख्य गेट पर खड़ी निजी एंबुलेंस के चालान करते हुए ट्रैफिक
अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे व कैंट नागरिक अस्पताल के सामने अवैध पार्किंग के कारण लग रहे जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।
रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए हाईवे किनारे खड़े वाहनों पर शिकंजा कसा। ट्रैफिक पुलिस प्रभारी ने निजी एंबुलेंस सहित 10 वाहनों के चालान काटे।
अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस की टीम जब कैंट नागरिक अस्पताल के पास पहुंची थी तो मुख्य गेट के ठीक सामने पांच निजी एंबुलेंस खड़ी पाई गईं। इससे अस्पताल आने-जाने वाली सरकारी एंबुलेंस व मरीजों के वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। संवाद