फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एनएच 709-एडी पर तामसाबाद-सनौली टोल पर लगने वाले जाम से वाहन चालक परेशान

Sat, 25 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
सनौली-तामसाबाद टोल पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। नेशनल हाईवे 709 एडी पर तामसाबाद-सनौली टोल पर जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे पर बने टोल पर पिछले कई दिनों से सुबह-शाम लंबा जाम लग रहा है। वहीं तामसाबाद टोल पर दोपहिया वाहनों के लिए टोल चलने के दो साल बाद भी सर्विस लेन का निर्माण भी अधूरा है। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
एनएचएआई टीम ने टोल व सड़क निर्माण कंपनी को निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। कई बार फास्टेग सिस्टम फेल होने से भी समस्या हो रही हैं। टोल के पास पड़े रोडे व अन्य निर्माण सामग्री से बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई के अधिकारी इस दिशा में गंभीर नजर नहीं आ रहे। रमेश और कृष्ण ने बताया कि टोल पर हर रोज सुबह व शाम को लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में परेशानी होती है। कंपनी को इस दिशा में काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। टोल कंपनी प्रभारी विक्रम व अनुज ने बताया कि त्योहारों के सीजन के चलते गाड़ियों की भीड़ होने पर जाम लग रहा हैं। सभी सुविधाओं पर ध्यान रखा जा रहा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें