फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पंजाब में लगे किसानों के जाम से अंबाला का यातायात प्रभावित, पुलिस ने सुविधा के लिए रूट किए डायवर्ट

Fri, 25 Oct 2024 12:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य मार्गों को रोकने का ऐलान किया था। किसान संगठन का कहना था कि बार-बार मांग उठाए जाने के बाद भी धान खरीद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
वाहनों की लगी लाइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में धान की धीमी खरीद के विरोध में जगह-जगह लगने वाले जाम का असर अंबाला में भी देखने को मिला रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए रूट डायवर्ट कर दिए है। एक ओर जहां शाहबाद से साहा चौक व साहा से होकर पंचकूला की तरफ तो अंबाला सिटी बलदेव नगर के पास से पंजोखरा साहिब से होकर पंचकूला की तरफ से रूट डायवर्ट कर दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


बैरिकेड्स लगाकर वाहन चालकों को पुलिस अधिकारी डायवर्ट मार्ग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य मार्गों को रोकने का ऐलान किया था। किसान संगठन का कहना था कि बार-बार मांग उठाए जाने के बाद भी धान खरीद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। किसानों द्वारा सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक यह जाम लगाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें