फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जीएसटी में बदलाव से व्यापारी और ग्राहक खुश, मार्केट में लौटी रौनक

Wed, 01 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के मनियारी मार्केट में जीएसटी बदलाव के बाद दुकानदार से संवाद करते हुए पूर्व मंत्री असीम गोय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने मंगलवार को शहर की मनियारी मार्केट का दौरा किया। उन्होंने दुकानदारों व ग्राहकों के साथ संवाद किया। उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से किए गए जीएसटी सुधारों पर चर्चा की। मार्केट के व्यापारी और दुकानदारों ने पूर्व मंत्री असीम गोयल से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी में किए गए बदलाव ऐतिहासिक और स्वागत योग्य कदम हैं। उनका कहना था कि इससे न केवल व्यापारी वर्ग को राहत मिली है बल्कि ग्राहकों को भी सीधा फायदा हुआ है। बदलते टैक्स ढांचे के चलते अब व्यापार आसान हुआ है और ग्राहकों को भी पहले से सस्ती दरों पर सामान उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मार्केट पहुंचकर दुकानदारों को गुलाब के फूल भेंटकर संवाद की शुरुआत की। उन्होंने प्रत्येक व्यापारी से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनकी राय जानी। व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी सुधारों के बाद मार्केट में रौनक बढ़ी है। ग्राहक भी संतुष्ट हैं और व्यापारी भी खुले मन से व्यापार कर पा रहे हैं। गोयल ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी बौखलाहट में तरह-तरह का दुष्प्रचार कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस के राज में व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह अलग-अलग टैक्स और रिश्वतखोरी की वजह से व्यापारी वर्ग बेहद परेशान रहता था। मोदी सरकार ने व्यापार को आसान और पारदर्शी बनाया है।
विज्ञापन

शहर के मनियारी मार्केट में जीएसटी बदलाव के बाद दुकानदार से संवाद करते हुए पूर्व मंत्री असीम गोय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें