फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली कक्षा में दाखिला का आवेदन करने का कल अंतिम दिन, प्राइवेट स्कूलों को दिए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूल में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का कल आखिरी दिन है। विभाग की ओर से 16 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी जो कि 25 अप्रैल तक जारी है। इसके तहत 25 अप्रैल तक अभिभावक बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन फार्म भर कर अपने पसंदीदा स्कूल में जमा करवाएंगे।
विज्ञापन

दस्तावेज जमा करवाने के बाद 29 अप्रैल को ड्रा निकाले जाएंगे। जिन बच्चों का चयन हो जाएगा वह 5 मई तक दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए मुख्य नियम यह भी निर्धारित किया गया है कि बच्चे अपने पास के सिर्फ एक किलोमीटर के दायरे में प्राइवेट स्कूल में ही दाखिला ले सकते हैं। बता दें कि सरकार की ओर से आरटीई के तहत इस योजना को शुरू किया गया है। इसके तहत प्राइवेट स्कूलों को गरीब बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें निर्धारित करने के लिए कहा गया था। अब उन्हीं सीटों पर बच्चों को दाखिला देने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
स्कूलों में दाखिले को लेकर डीईओ सुरेश कुमार, डीईईओ अनुप, बीईओ रामचंद्र शर्मा ने प्राइवेट स्कूल स्टॉफ की शिक्षा सदन अंबाला शहर में मीटिंग बुलाई। सभी को दाखिले से जुड़े दिशा-निर्देश दिए और साथ ही उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी शिक्षा अधिकारियों ने दिए। करीब एक घंटे तक यह मीटिंग चली।
विज्ञापन

उधर, नियम 134ए खत्म होने के बाद से सरकार जनता के विरोध का सामना कर रही थी। उसी को देखते हुए सरकार की ओर से नई योजना लाई गई है। इसके तहत दूसरी से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थियों को भी निशुल्क पढ़ाई करने का मौका मिल सकेगा। इसके लिए विभाग की ओर से 23 अप्रैल को पोर्टल खोला जाना था, जिसमें स्कूलों की ओर सेे सीटों का ब्यौरा भरा जाना है, परंतु 23 अप्रैल को दिनभर पोर्टल न खुलने के कारण प्राइवेट स्कूल सीटों का ब्यौरा नहीं भर पाए हैं। पोर्टल शुरू होने के बाद स्कूल खाली सीटों का ब्यौरा डाल पोर्टल पर डाल सकेंगे और उसके बाद बच्चों के दाखिला की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। जिससे सरकार स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से यह योजना लाई गई है, इस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। इसी योजना को लेकर आज बैठक भी की गई है।
- सुरेश कुमार डीईओ, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें