फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा मार्केट में दो दुकानों से टायर, नकदी और बर्तन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णा मार्केट स्थित दो दुकानों से चोरों ने टायर, नकदी और बर्तन चोरी कर लिए। चोर जाते हुए दुकान से सीसीटीवी की डीवीआर भी गए। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसकी अंबाला चौक पर कृष्णा मार्केट में नेहरा टायर के नाम से दुकान है। वहीं उसकी दुकान के साथ ही वार्ड नंबर चार निवासी हिमांशु की बर्तनों की दुकान है। रोजाना की तरह दोनों दुकानदार 12 दिसंबर की रात को दुकानों को ठीक से बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह वह दुकान पर आए तो देखा कि दोनों दुकानों की ऊपरी मंजिल के दरवाजे टूटे हुए थे। इसके बाद उसने अपनी टायर की दुकान में अंदर जाकर देखा तो करीब 20 टायर व गल्ले में रखे पांच हजार रुपये गायब थे। वहीं सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब थी। साथ ही हिमांशु की बर्तन की दुकान से चोरों ने पीतल व कांसा के बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें