फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर से बदल जाएगा दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने दिल्ली से होशियारपुर के बीच चलने वाली ट्रेन के समय में परिवर्तन कर दिया है। ट्रेन 1 अक्तूबर से नई समय सारिणी के अनुसार चलेगी। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04011 दिल्ली-होशियारपुर एक्सप्रेस स्पेशल के समय में संशोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह ट्रेन अब शाम 5.25 की जगह लगभग 1 घंटे की देरी से रवाना होगी। दिल्ली जंक्शन से ट्रेन शाम 6.30 बजे चलकर रात 8.46 बजे पानीपत, रात 9.13 बजे करनाल, 10.40 बजे अंबाला कैंट, 11.25 बजे चंडीगढ़, रात 2.50 बजे लुधियाना, 3.27 बजे फगवाड़ा, सुबह 4 बजे जालंधर सिटी, 4.35 बजे जालंधर कैंट, 4.53 बजे खुर्दपुर व सुबह 5.35 बजे होशियारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें