फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ने महिला के खाते से निकाले 99002 रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते की डिटेल लेने के कुछ समय बाद ही खाते से 99002 रुपये निकल जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यमुनानगर के गांव पहाड़ीपुर निवासी महिला ने बताया कि 29 अक्तूबर को सुबह लगभग 9.15 बजे उसके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम देवेंद्र बताया।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वह सतिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड नजदीक पंजलासा चौक में काम करता है। उसने उसे 25 हजार रुपये फाइनेंस पर देने के लिए कहे और यह भी कहा कि इस राशि को एक साल में ब्याज सहित वापस कर देना। आरोपी ने उससे गूगल पे पर 25 हजार रुपये भेजने के नाम पर उसके खाते की डिटेल ली। देवेंद्र ने उसके खाते से 99002 रुपये निकलवा लिए। जब महिला व उसके पति ने देवेंद्र को फोन किया तो आरोपी ने कहा कि उसके पैसे कल आ जाएंगे। देवेंद्र को दोबारा फोन किया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा और बाद में उसने अपना फोन बंद कर दिया। इस बारे में जब उन्होंने सतिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड के कार्यालय में जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि देवेंद्र को इस कार्यालय से काफी समय पहले निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें