फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ठंड के कारण गले और नाक के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला नागरिक अस्पताल में ठंड के कारण इन दिनों गले और नाक से संबंधित मरीजों की संख्या अधिक हो गई है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ़ नेहा गोयल ने बताया कि ठंडी हवा के कारण लोगों में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इससे गले और नाक में संक्रमण की समस्या सबसे अधिक देखने को मिल रही है। आलम यह हो गया है कि ईएनटी विभाग के पास जहां 100 मरीज आ रहे थे वहीं अब उनकी संख्या बढ़कर 150 हो गई है। इनमें से 80 प्रतिशत मरीज सिर्फ गले में परेशानी के ही आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने और मुंह और नाक को भी ढक कर रखें। ठंडी हवा नाक में जाने से परेशानी शुरू हो जाती है।
नियमित मरीजों की संख्या हुई कम
सुबह के समय ठंड अधिक होने के कारण इन दिनों मरीजों की भीड़ पहले की तरह तो नहीं है लेकिन बच्चों, ओर्थो, ईएनटी और नेत्र विभाग में भी अब भी मरीजों की भीड़ लग रही है। बुखार के मरीजों में कमी के कारण अब पहले की तरह भीड़ दिखाई नहीं दे रही है। जहां पहले 1500 मरीज उपचार के लिए आते थे। तो वहीं अब इनकी संख्या एक हजार रह गई है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए ठंडी हवाएं खतरनाक
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शुभज्योति प्रकाश ने बताया कि बुखार के बाद अब बच्चों की छाती जाम होने के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। सुबह शाम चलने वाली ठंडी हवाएं बच्चों के लिए सबसे अधिक खतरनाक हैं। इसलिए शाम के समय एक से 12 वर्ष तक के बच्चों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। इन दिनों बाल रोग ओपीडी 150 से भी अधिक हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें