फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पहाड़ी क्षेत्रों में प्री वेडिंग शूट का बढ़ा चलन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। इन दिनों शादियों के सीजन में प्री वेडिंग फोटो शूट काफी चलन में है। फोटोग्राफर भी शूट के लिए अच्छे पैसे ले रहे हैं। वैसे तो प्री वैडिंग शूट लंबे अर्से से चलन में है। इन दिनों दूसरे शहरों और पहाड़ी क्षेत्रों में फोटोशूट का बहुत अधिक चलन है।
विज्ञापन

इन फोटोशूट के लिए फोटोग्राफर 40 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक ले रहे हैं। लोगों को जहां पर शूट करवाना होता है वहां पर आने-जाने और रहने का खर्च इससे अलग होता है। इन फोटो शूट और वीडियो को शादी समारोह से पहले दिखाया जाता है।
अंबाला कैंट के रामनगर के रहने वाले लक्ष्य दत्ता बताते हैं कि उन्होंने अंबाला और यमुनानगर में अपना प्री वेडिंग शूट कराया था। यह अनुभव सबसे अलग था और हमेशा मेरे रिश्ते को खुशनुमा रखेगा।
विज्ञापन

लड़के और लड़की की शादी के भी अलग चलन
फोटोग्राफर और स्टूडियो संचालक गगन ने बताया कि पहले जहां दुल्हा दुल्हन की ही प्री वेडिंग शूट होता था। वहीं अब लड़की पक्ष की ओर से भी प्री वीडियो शूट करवाया जाता है। इसे शादी से पहले परिवार के भावनात्मक पलाें को दिखाया जाता है। इसका खर्च भी लगभग 20 से 30 हजार रुपये आता है। ये भी आजकल अधिक चलन में है।
हिमाचल और उत्तराखंड बने पहली पसंद
प्री वेडिंग शूट के लिए इन दिनों अंबाला से लोग हिमाचल और उत्तराखंड जा रहे हैं। कुछ लोग तो उत्तराखंड के ही फोटोग्राफर बुक करवाते हैं तो वहीं कुछ लोग अंबाला से ही फोटोग्राफर लेकर जाते हैं। शूट के लिए ड्रोन का अतिरिक्त खर्च लिया जाता है। अगर 40 हजार रुपये में फोटोशूट हो रहा है तो वहीं ड्रोन के लिए एक दिन का किराया 10 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक लिए जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें