फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्ची डालकर युवक से छीने तीन हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मोहाली से हरि पैलेस निजी काम से आए युवक की आंखों में दो शातिर युवकों ने मिर्ची डाल दी और उस पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर युवक की जेब से तीन हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर चौकी नंबर चार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला शहर की चौकी नंबर पुलिस को दी शिकायत में वरिंद्र ने बताया कि वह गांव चोंदहेड़ी जिला मोहाली पंजाब का निवासी है। शनिवार को वह अंबाला शहर स्थित हरि पैलेस के पास अपने निजी काम से आया था। जैसे ही वह हरि पैलेस के पास पहुंचा तो पीछे से दो युवक आये और उन्होंने उसकी आंखों में मिर्च डालकर उसके ऊपर हमला कर दिया। हमले के बाद वह उसकी जेब से तीन हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। इसके बाद हमले में वह घायल हो गया घायल तो राहगीरों ने अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। पुलिस ने इस शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें