फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में दिनदहाड़े तीन रेडियोग्राफर पर डंडों से हमला

Sun, 28 Sep 2025 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
कैंट के नागरिक अस्पताल में एक्स-रे रूम के बाहर हुए हमले में चोटिल रेडियोग्राफर मोहित उपचाराधीन:
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में शनिवार एक्स-रे रूम के बाहर रंजिशन तीन रेडियोग्राफर पर पांच-छह युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। अस्पताल के एक सिक्योरिटी गार्ड सहित छह युवकों ने तीनों पर जमकर डंडे बरसाए। मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जमा होते देखकर हमलावर भरे अस्पताल के बीच से फरार हो गए। इस मारपीट में रेडियोग्राफर मोहित, सज्जाद व अमित का इमरजेंसी में उपचार हुआ। मोहित के सिर व शरीर पर अन्य जगह डंडे लगने पर वह एक्स-रे रूम में ही बेहोश हो गया था। अमित की बाजू में डंडे लगा है तो सज्जाद की टांगों, सिर में भी चोट आई। शनिवार को सुबह अस्पताल के ही एक सिक्योरिटी गार्ड व तीनों रेडियोग्राफर के बीच मारपीट हुई थी। आधे घंटे बाद ही सिक्योरिटी गार्ड व उसके साथियों ने तीनों पर हमला कर दिया। सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि दोनों पक्षों ने अपनी तरफ से शिकायत दी है। इसी बीच करीब तीन घंटे तक अस्पताल में एक्स-रे सेवाएं बंद रही।




पीएमओ ने करवाया था आपसी झगड़े में समझौता, 15 मिनट बाद ही हुआ हमला



एक्स-रे रूम में चार रेडियोग्राफर अतुल, मोहित, सज्जाद, अमित की ड्यूटी थी। तभी अस्पताल का ही सिक्योरिटी गार्ड अमित मरीज का एक्स-रे करवाने के लिए आया था। इसी बीच आपसी बहस के बाद मारपीट हो गई थी। अमित ने पहले तीनों रेडियोग्राफर पर पिटाई करने के आरोप लगाए थे। हालांकि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत पीएमओ पर पहुंची थी। पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल ने ब्लड बैंक ने आपसी समझौता करवा दिया था। महज 15 मिनट बाद ही सिक्योरिटी गार्ड सहित उसके दोस्तों ने रेडियोग्राफर पर हमला कर दिया। सिक्योरिटी गार्ड अमित भी थाने में शिकायत देकर कार्रवाई करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन





रेडियोग्राफर बोले- कई बार मांग चुके सिक्योरिटी गार्ड, बंद कर देंगे एक्स-रे



इस हमले के बाद कैंट नागरिक अस्पताल के तीनों रेडियोग्राफर भड़क गए। चारों रेडियोग्राफर का कहना था कि वह कई बार एक्स-रे रूम के बाहर सिक्योरिटी गार्ड की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई भी स्थायी गार्ड की व्यवस्था नहीं करवाई गई। यही कारण है कि हर बार कोई न कोई झगड़ा या मारपीट कर चला जाता है। रेडियोग्राफर अतुल, सज्जाद, अमित व मोहित का कहना है कि जब तक एक्स-रे रूम के बाहर सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं हो जाता है, वह एक्स-रे नहीं करेंगे।





रेडियोग्राफरों व सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। दोनों पक्षों को समझाने के बाद समझौता हो गया था। बाद में दोबारा रेडियोग्राफर पर हमला हुआ है। इस मामले में फिलहाल जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


- डॉ. पूजा पेंटल, पीएमओ अंबाला





अभी तक उनके पास कोई भी लिखित में शिकायत नहीं आई है, जैसे ही शिकायत आती है तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अस्पताल के सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे।



- जय कुमार, चौकी प्रभारी रेजिमेंट

कैंट के नागरिक अस्पताल में एक्स-रे रूम के बाहर हुए हमले में चोटिल रेडियोग्राफर मोहित उपचाराधीन:

कैंट के नागरिक अस्पताल में एक्स-रे रूम के बाहर हुए हमले में चोटिल रेडियोग्राफर मोहित उपचाराधीन:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें