शहजादपुर (अंबाला)। पतरहेड़ी गांव में 23 फरवरी को हुए दो पक्षों में झगड़े के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष राम कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की है। पीड़ित राम कुमार ने बताया कि आरोपियों ने कस्सी से सिर पर हमला किया था और घर में घुसकर महिलाओं से भी अभद्र व्यवहार किया था। शहजादपुर थाना पुलिस ने गुरनाम सिंह, सुनील कुमार, सतिंद्र सिंह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पतरहेड़ी गांव निवासी राम कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 फरवरी की शाम को आरोपी गुरनाम ने गली के बाहर खड़ी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया था। वह समझाने के लिए गया तो आरोपी ने उस पर भी कस्सी से हमला कर दिया। परिजनों ने आरोपी गुरनाम को मौके पर पकड़ लिया था जिस कारण उसकी जान बची। आरोपी के मौके से भागने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। अभी वह अस्पताल में ही उपचाराधीन था कि दो अन्य आरोपी सुनील व सतिंद्र घर पर डंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने घर में महिलाओं से गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने फरवरी-मार्च 2024 में दो बार उसके व परिवार के साथ मारपीट की थी लेकिन पंचायत में समझौता हो गया था। आरोपियों ने उस पर ही झूठा मुकदमा 26 फरवरी को दर्ज करवा दिया है।