फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेबिट कार्ड बदलने वाले गिरोह के तीन सदस्य काबू

Tue, 24 Jun 2025 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। सीआईए-1 की टीम ने डुलियाना गांव में बुजुर्ग हरिराम की मदद करने के बाद बहाने डेबिट कार्ड बदलकर नकदी निकालने वाले तीन आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में कई मामलों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों का गिरोह हरियाणा के अलावा यूपी व उत्तराखंड के नैनीताल में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। ये आरोपी बुजुर्गों व महिलाओं को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं।
इन आरोपियों की पहचान यूपी की न्यू सरस्वती विहार कॉलोनी निवासी जगमोहन उर्फ छोटा व सहारनपुर आईटीसी रोड स्थित लक्ष्मीपुरम निवासी सोनू व मल्हीपुर गांव निवासी संदीप कुमार उर्फ सन्नी के रूप में हुई। टीम ने चार दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों से 88 हजार रुपये और वारदात में शामिल कार भी बरामद कर ली है। सोमवार कोर्ट में पेश कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

इस मामले में डुलियानी गांव निवासी हरिराम ने बताया था कि 7 जून को अज्ञात आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड धोखे से बदल कर उसके खाते से हजारों रुपये की राशि निकाल ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें