अंबाला। अंबाला में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शिकायतकर्ता धनवंत सिंह निवासी गांव कांवला ने बताया कि छह मई को युवराज ढाबा नजदीक स्वास्तिक चौक छावनी में हरियाणा रोडवेज बस चालक ने लापरवाही व तेज गति से बस चलाते हुए अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। थाना छावनी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
दूसरे मामले में शिकायतकर्ता मुकेश कुमार निवासी गांव तेपला ने बताया कि 8 मई को गांव मिट्ठापुर में आरोपी अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई मांगा राम को टक्कर मारी। इसके कारण उसकी मौत हो गई। शिकायत पर थाना साहा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। तीसरे मामले में शिकायतकर्ता गुड्डु कुमार निवासी गांव कक्कड़ माजरा ने बताया कि 2 मई को गांव कक्कड़ माजरा में अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए पैदल जा रहे राहगीर बब्लू को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी जान चली गई।