फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ठगी के दो आरोपियों का तीन दिन का रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। उत्तरप्रदेश सरकार से रिटायर्ड हेड मास्टर सेक्टर-9 निवासी अखिलेश शुक्ला से 40 लाख 44 हजार रुपये ठगने वाले दो आरोपियों को बुधवार कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। आरोपियों ने शेयर ट्रेडिंग करने के नाम पर झांसे में लिया था। इनकी पहचान यूपी के गाजियाबाद निवासी अंकुर व गौरव के रूप में हुई है। रिमांड के दौरान पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचेगी व रिकवरी करेगी।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

इस मामले में शिकायतकर्ता अखिलेश शुक्ला ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश सरकार से बतौर हेड मास्टर रिटायर्ड हूं। साइबर ठगों ने 28 अगस्त को उसके व्हाट्सएप नंबर एक कंपनी मोतीलाल ओस्वाल वेल्थ मैनेजमेंट ग्रुप से जोड़ा गया था। इस ग्रुप में ओर भी लोग जुड़े थे। इसमें शेयर मार्केट इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग के जरिये ट्रेडिंग करने के तरीके बताए जाते थे। ग्रुप में अलग-अलग लोग अपने की ओर से कमाए गए पैसों के स्क्रीन शॉट डालते थे। इस तरह से वह भी झांसे में आ गया। तीन सितंबर को एक लड़की ने चैट कर उसे एक एप इंस्टाल कर शेयर ट्रेडिंग करने को बोला। अलग-अलग दिनों में आरोपियों द्वारा दिए गए खातों में पैसे डालता रहा। ऑनलाइन पोर्टल पर कमाने वाले पैसे दिखाई भी देते थे जो महज ऑनलाइन थे। वह करीब 40 लाख 44 हजार रुपये लगा चुका था। बेटे से जब पैसे लगाने के लिए बोला तो पता चला कि धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें