फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्थानीय मार्गों पर बनेंगे बस क्यू शेल्टर

विज्ञापन
अंबाला छावनी क्षेत्र में बनने वाले बस क्यू शेल्टर का प्रस्तावित स्वरुप। नप
विज्ञापन
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। लोकल मार्गों पर बस क्यू शेल्टर बनेंगे। हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो की ओर से एक सूची तैयार करके नगर परिषद को सौंपी है, जिससे कि जल्द से जल्द निर्धारित स्थानों पर बस क्यू शेल्टरों का निर्माण किया जा सके।
नगर परिषद ने सूची के आधार पर संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण शुरु कर दिया है ताकि बस क्यू शेल्टर के निर्माण की रूपरेखा और इस पर होने वाले खर्च का आंकलन किया जा सके। नगर परिषद इन बस क्यू शेल्टरों को मेट्रो सिटी की तर्ज पर तैयार करेगा। यहां बिजली और पानी की व्यवस्था भी होगी। इसके लिए यहां पैनिक बटन लगाने का भी प्रावधान किया जा सकता है, जिससे कि अकेली महिलाएं जरूरत के समय इसका इस्तेमाल करके पुलिस को मौके पर बुला सकें। वहीं इन बस क्यू शेल्टरों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों का भी प्रावधान करने की योजना है। हालांकि इसके डिजाइन को लेकर भी विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां बनेंगे बस क्यू शेल्टर
अंबाला डिपो द्वारा तैयार की सूची में उन क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जहां मौजूदा समय में बसों का संचालन हो रहा है। इसमें कैपिटल चौक, चुंगी चौक, टूंडला, डिफेंस कॉलोनी, कलरेहड़ी, शास्त्री कॉलोनी, डीआरएम कार्यालय, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कॉलोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट, सुभाष पार्क, बीडी फ्लोर मिल, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेंड़ा, एसडी कॉलेज, महेशनगर, टांगरी बांध, बब्याल, दलीपगढ़ और बोह क्षेत्र शामिल है।
आठ बसों का हो रहा संचालन
हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के निर्देश पर नवंबर माह में लोकल मार्गाें पर बसों के संचालन की रुपरेखा तैयार की गई थी। मौजूद समय में अंबाला सिटी से बोह, अंबाला सिटी से कलरेहड़ी, अंबाला सिटी से नन्हेड़ा और अंबाला सिटी से डीआरएम कार्यालय की तरफ आठ बसों का आवागमन हो रहा है। बसों की समय सारिणी की जानकारी अंबाला सिटी सहित कैंट बस अड्डे पर भी चस्पाई गई है। वहीं, उद्घोषणा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को भी लोकल बसों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्जन
हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो की तरफ से एक सूची दी गई है। इसके तहत 23 स्थानों पर बस क्यू शेल्टर बनाने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव पर कार्य शुरु कर दिया गया है, जल्द ही इसकी रिपोर्ट तैयार करके मान्यता के लिए मुख्यालय भेज दी जाएगी।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें