फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला से लूटपाट में एमपी के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
प्रभु प्रेम पुरम में हुई लूट के बाद बुजुर्ग को आई थी चोटें: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। प्रभु प्रेम पुरम स्थित मकान में 17 अगस्त की रात घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमला कर आभूषण लूट मामले में सीआईए-2 ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश के मुरैना के मोहन नगर निवासी राघवेंद्र व पूठा वडफरा गांव निवासी अजय व अम्बाह वडफरा गांव निवासी अर्जुन को सोमवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि वारदात में शामिल अन्य संभावित साथियों का पता लगाया जा सके और लूटे गए सोने के आभूषण की शत-प्रतिशत रिकवरी की जा सके।
विज्ञापन


मारपीट करने के बाद बुजुर्ग हो गई थी बेहोश
सीआईए-2 के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मलकीत सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को थाना महेशनगर में पीड़ित बुजुर्ग मिथलेश ने बयान दिए थे कि 17 अगस्त को प्रभु प्रेम पुरम स्थित उनके घर में कुछ अज्ञात बदमाश जबरन घुस आए थे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद पहनी हुई सोने की चूड़ियां, अंगूठी व बालियां उतरवा ली थी। वह बेहोश हो गई थी। जब उठी तो देखा कि तीनों बदमाश भाग चुके थे व घर का सामान भी बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें