फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड में तीसरा आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 20 जनवरी को कैंट जगाधरी रोड डीएवी रिवर साइड स्कूल के सामने कार में सवार मोहित राणा व विशाल भोला की फायरिंग कर की गई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी विरेंद्र प्रताप उर्फ काला निवासी फेस-1 सरोजनी कॉलोनी यमुनानगर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुभाष राणा उर्फ मोनू निवासी रजापुर थाना हंडेसरा पंजाब ने थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके अनुसार 20 जनवरी को अज्ञात 4/5 लड़कों ने उसके भाई मोहित राणा व विशाल भोला पर अंधाधुंध गोलियां चलाई। जिससे उसके भाई मोहित राणा उम्र 35 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई और विशाल भोला बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसने पीजीआई में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें