फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी के मामले में तीसरा आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीसरे आरोपी अंकित निवासी लाल मोहम्मद जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्ससैल अंबाला के पुलिस दल को 3 मई 2022 को सूचना मिली कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का काम करता है। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव नग्गल के पास नाकाबंदी कर दी थी और नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 144 नशीले कैप्सूल बरामद हुए थे। आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह उर्फ बाली निवासी पूजा विहार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने थाना महेशनगर में मामला दर्ज किया था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि आशीष उर्फ आशू भी इस मामले में संलिप्त है। पुलिस ने आरोपी आशिष उर्फ आशू निवासी पटेल नगर को गिरफ्तार किया तो आरोपी ने बताया कि वह यह नशे के कैप्सूल आरोपी अंकित से खरीद कर लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें