फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी का ताला तोड सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। एमएम यूनिवर्सिटी मुलाना में पढ़ने वाले कुछ छात्रों के पीजी के कमरों का ताला तोड़ अज्ञात चोर कमरों में रखा सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित छात्रों की शिकायत पर मुलाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अमन जौत ने कहा कि वह एक पीजी में रहता है। वह और उसके वहां रहने वाले दोस्त पीजी का लॉक लगाकर कॉलेज चले गए थे।
जब वापस आए तो उनके पीजी व आसपास के कई पीजी के कमरों के ताले टूटे हुए मिले। जिनमें से उसके कमरे से एक आईपेड, नवजोत सिंह का एक टैब, तनिस्क बेदी का लैपटॉप, दीक्षा के कमरे का लॉक तोड़ 500 रुपये, प्रियंका व सोमबीर के कमरे से 3000 रुपये, रोहित के कमरे से 2000 रुपये चोरी हुए। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में एक संदिग्ध कार नजर आ रही है जिस में से युवक उतर कर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुलाना थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें