फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ई-रिक्शा में साइकिल लादकर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाना क्षेत्र के मथुरा नगरी में लाल रंग के ई-रिक्शा में आए तीन युवकों ने घर के बाहर खड़ी एक बच्चे की साइकिल चोरी कर ली। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मूल रूप से धुलकोट निवासी मनोज कुमार सैनी फिलहाल पुलिस लाइन के पास मथुरा नगरी में रहते हैं। शनिवार को उनके बेटे की ए-वन कंपनी की लाल रंग के मोटे टायरों वाली साइकिल घर के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद जब मनोज बाहर आए तो साइकिल गायब थी।
विज्ञापन

साइकिल न मिलने पर मनोज ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिखाई दिया कि एक लाल रंग के ई-रिक्शा में तीन युवक आए और मौका देखते ही साइकिल को ई-रिक्शा में लादकर फरार हो गए। पीड़ित ने चोरी की वारदात की फुटेज बलदेव नगर पुलिस को सौंपी। मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें