फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट के ताले तोड़कर चोरों ने मंदिर के दो दानपात्रों से हजारों चुराए

विज्ञापन
अंबाला छावनी के रामबाग स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से चोरों द्वारा चोरी किए दानपात्र दिखाते महंत ? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
लगभग सौ वर्ष पुराने और आस्था का केंद्र छावनी के प्राचीन मंदिर श्रीराम जानकी मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने सोमवार की मध्यरात्रि तीन गेट के ताले तोड़ दिए और रुपये से भरे दो गुल्लक चोरी कर लिए। रुपये निकालने के बाद चोरों ने गुल्लक को नजदीक ही कब्रिस्तान में फेंक दिया। चोरी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैैं।
विज्ञापन

मंदिर के महंत बाबा कल्याण दास ने बताया कि सोमवार रात को उन्होंने मंदिर के सभी गेट पर ताला लगा दिया था। फिर वह अपने कमरे में सोने चले गए। मंगलवार सुबह जब वह उठे तो देखा कि मंदिर के तीनों गेट के ताले टूटे हुए थे और मंदिर से दो गुल्लक गायब थी। इनका वजन 40 किलो व 20 किलो था। दोनों गुल्लक में करीब तीस हजार रुपये थे। जब उन्होंने लोगों के साथ गुल्लक ढूंढे तो पता चला कि दोनों गुल्लक मंदिर के पीछे बने कब्रिस्तान में पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें