फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुबह हल्की बारिश हुई, दिन में उमसभरी गर्मी ने सताया

विज्ञापन
अंबाला छावनी में बैंक रोड के किनारे खडृी महिला अपने और पोती के सिर पर चुन्नी रख धूप से बचाते हु - फोटो : jyodian news
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह घने बादल छाने के बाद हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया जैसे ही दोपहर हुई तो बादल छाने के साथ ही उमसभरी गर्मी बढ़ गई। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.0 न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में पिछले 24 घंटे में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा थोड़ा नीचे आने और बंगाल की खाड़ी में बने एक दबाव से नमी वाली मानसूनी हवा आने की संभावना बन रही है। 31 जुलाई तक राज्य में बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस दौरान बीच-बीच में अरब सागर की तरफ से भी नमी वाली हवा आने की संभावना है। उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, लेकिन पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की आ सकती है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने व दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें