फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रामनवमी पर मंदिरों में सुबह से रही श्रद्धालुओं की कतार

विज्ञापन
रामनवमी पर अंबाला छावनी के हिल रोड ​स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भजन कीर्तन के दौरान मौजूद श
विज्ञापन
अंबाला। जिलाभर के मंदिरों में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस दौरान रामनवमी पर रविवार की सुबह लोगों ने अपने-अपने घरों में कंजक पूजन किया।
विज्ञापन

इसके बाद काली बाड़ी मंदिर, हिल रोड सनातन धर्म मंदिर, बीसी बाजार के शिव मंदिर और स्टाफ रोड के सनातन धर्म मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही और भक्त माता के दर्शन के लिए कताराें में लगे रहे। इसके साथ ही मंदिराें में अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए।
रामनवमी पर किया सुंदर कांड का पाठ
छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर के पुजारी प्रवेश उनियाल ने बताया कि रविवार की सुबह मंदिर में सबसे पहले पंचांग पूजा की गई। इसके बाद हनुमान जी का विशेष पूजन किया गया। सुबह साढे़ नौ बजे महिला मंडली की ओर से सुंदर कांड का पाठ आरंभ किया गया जो दोपहर 12 बजे तक चला। इसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद भगवान श्रीराम, रामायण और हनुमान जी की आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

रामनवमी पर डाला भोग
छावनी के बीसी बाजार स्थित शिव मंदिर में रामनवमी पर भोग डाला गया। मंदिर के पुजारी संजीव बेंजबाल ने बताया कि रोजाना की तरह मंदिर से महिला कीर्तन मंडली की ओर से सुबह पांच बजे प्रभात फेरी निकाली। इस प्रभात फेरी में महिला मंडली की तरफ से माता भेंट सुनाई। इसके बाद यह प्रभातफेरी बीसी बाजार से जगाधरी रोड से होते हुए मंदिर में समाप्त हुई। इसके बाद मंदिर में सुबह नौ बजे से दिन में बारह बजे रामचरित मानस का पाठ का समापन कर भोग डाला गया। इसके साथ ही शाम को मंदिर में माता की आरती की गई।
विज्ञापन

महिलाओं ने किया कीर्तन
छावनी के स्टाफ रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में नौ दिन से नवरात्र पर विभिन्न तरह के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि रामनवमी पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान महिला कीर्तन मंडली की और से भजन कीर्तन किए गए।

रामनवमी पर अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भजन कीर्तन के दौरान मौजूद श

रामनवमी पर अंबाला छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भजन कीर्तन के दौरान मौजूद श

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें