फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नाैकरी देने के नाम पर करोड़ाें का लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। तीन साल पहले युवक ने ऑनलाइन नौकरी का विज्ञापन देखकर आवेदन किया था। उस समय आरोपियों ने दस्तावेज लेने के बाद कंपनी में आईडी बनाने के नाम पर ओटीपी लेकर फोन बंद कर दिए।
विज्ञापन

एक साल बाद जब सीएचसी में काम करने वाले रविंद्र रिटर्न भरने गया तो करोड़ों के लेनदेन का खुलासा हुआ। शातिर आरोपियों ने दस्तावेज लेकर फर्जी फर्म खड़ी कर करोड़ों का लेनदेन कर दिया। पड़ाव थाना पुलिस ने नन्हेड़ा के मिलाप नगर निवासी रविंद्र की शिकायत पर अब संदीप यादव पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दो साल तक भटका, फिर दर्ज हुआ मामला

पीड़ित रविंद्र ने बताया कि वह सीएससी में काम करने के साथ घर पर भी काम करता है। 2022 में उसने नाैकरी के लिए आवेदन किया था। एक व्यक्ति ने उससे दस्तावेज और ओटीपी ले लिया। बाद में आरोपियों का नंबर बंद होने के कारण उसे लगा था कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। वह अपने काम में लग गया था। 2023 में जब वह रिटर्न भरने गया तो अकाउंटेंट ने बताया कि उसके नाम पर करोड़ों का लेनदेन हो रखा है। जिस फर्म के नाम से लेनदेन हो रखा था तो उसका नाम तुलिप क्रिएशन है। ऑनलाइन नंबर निकलने के बाद आरोपी का पता लगा।
विज्ञापन

पूर्व गृहमंत्री से भी लगाई थी गुहार

पीड़ित ने बताया कि आरोपी से संपर्क किया तो उसने मामला खत्म करने की बात कही। इस संबंध में एक शिकायत पड़ाव थाना में दी थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पूर्व गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात करने के बाद पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि पिछले तीन साल से वह इंसाफ के लिए भटक रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके दस्तावेजों पर फर्जी फर्म और जीएसटी नंबर तैयार करोड़ों का लेनदेन दिखाकर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें