फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वाले हैं, डेरों की तलाशी लेनी है और कर दी डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सोमवार देर रात खतोली के श्री आदि शक्ति मां ज्वाला जी व श्री निराकारी जागृति मिशन डेरों में डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश शातिर निकले। बदमाशों ने खुद को पंजोखरा थाना के मुलाजिम बताकर दोनों डेरों में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कहा कि वे सिविल ड्रेस में हैं और उन्हें आश्रम की तलाशी लेनी है। जैसे ही दरवाजा खुला तो मंकी कैप पहनकर घुसे बदमाशों ने असले, हथियारों से महंतों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने महंतों और शिष्यों को डरा-धमका कर जबरन डेरों में रखी अलमारियों की चाबियां ले ली।
विज्ञापन

अलमारी खंगाले के बाद उनके कुछ हाथ नहीं लगा तो महंत व उनके शिष्यों के कान के कुंडल, सोने की अंगुठियां, कुछ नकदी समेत अन्य सामान ले लिया। इसके बाद बदमाश दोनों आश्रमों में महंतों और शिष्यों को कमरों में बंधक बनाकर फरार हो गए। यह दोनों डेरे एक-दूसरे से महज सौ कदम की दूरी पर स्थित हैं। इतना ही नहीं गुमराह करने के लिए बदमाश पुलिस मुलाजिमों की तरह ही एक-दूसरे से बात कर रहे थे। नकदी समेत सामान की कीमत 65 हजार रुपये है। पंजोखरा थाना पुलिस महंतों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
श्री निराकारी जागृति मिशन के महंत स्वामी ज्ञान नाथ ने बताया कि भक्तों के सहयोग से उनका डेरा पांच साल पहले बनकर तैयार हुआ था। रविवार को रोजाना सत्संग था और सभी भक्त चले गए थे। उनके डेरे में तीन शिष्य रहते हैं। दो शिष्य सफीदों में रहते हैं जो सत्संग के बाद डेरे में रुक गए थे। एक कमरे में वह और एक शिष्य सो रहा था और दूसरे कमरे में चार लोग थे। बदमाशों ने चारों को रस्सी और कपड़ों से बांधकर कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी और डकैती की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। मारपीट के डर से उन्होंने बदमाशों का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

तीन जांच टीमें खंगाला रही सुराग, इलाके के सीसीटीवी खंगालने के प्रयास
डेरों में डकैती की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन पूरी से अलर्ट हो गया। हालांकि डेरों में कोई भी सीसीटीवी न होने के कारण बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस डेरे को जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी खंगालेगी ताकि कोई सुराग लग सके। बता दें कि इलाके में दोनों डेरों के अलावा कुछ परिवार और एक डेयरी है।
सात में से पांच फोन खेतों और कूड़ेदान में मिले
स्वामी ज्ञान नाथ ने बताया कि दोनों डेरों से बदमाशों ने सबसे पहले मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लिया। लूटपाट के बाद पांच फोन में से कुछ कूड़ेदान तो कुछ स्थानीय खेत में मिल गए। दो फोन का पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि श्री आदि शक्ति मां ज्वाला जी डेरे में कुछ समय पहले ही भीषण आग लग गई थी और सारा सामान जलकर खाक हो गया था। बदमाशों ने उसे भी निशाना बनाया।
कैथल में भी बदमाशों ने इसी तरह दिया था वारदात को अंजाम
बदमाशों ने गत दिवस पहले ही कैथल में भी इसी तरह से डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। बाबा लदाना स्थित राजपुरी के डेरे में चार से पांच बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर लाखों रुपये की डकैती की थी। चेले व महंत को बंधक बनाकर सात लाख रुपये कैश और चार सोने की अंगुठियां ले गए थे। देर रात को ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। अंबाला में भी कुछ साल पहले पंजोखरा स्थित डेरे में डकैती की वारदात हुई थी।
रात को सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। सीसीटीवी न होने के कारण कोई सुराग नहीं लगा है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन टीमें भी गठित कर दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अजीत सिंह, इंस्पेक्टर, पंजोखरा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें