फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन यार्ड में बेपटरी हुई खाली मालगाड़ी का डिब्बा

विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित रेलवे यार्ड के पास ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के पहिये को टैक पर चढ़ाते रेलकर्मचा? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला से लुधियाना की ओर से जा रही खाली मालगाड़ी का डिब्बा एकबार फिर बेपटरी हो गया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों की देखरेख में क्रन की मदद से पहिए को दुबारा पटरी पर लाया गया। इस दौरान यात्री ट्रेनों का आवागमन भी बाधित हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को शाम करीब 5 बजकर 17 मिनट अंबाला रेलवे स्टेशन यार्ड में अचानक मालगाड़ी का एक डिब्बा बेपटरी हो गया। सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं मालगाड़ी बेपटरी होने के कारण कई ट्रेनों के समय पर भी प्रभाव पड़ा है। इसमें दिल्ली व अमृतसर दोनों ओर से आने व जाने वाली गाड़ियां शामिल हैं। इस डिरेलमेंट में किसकी लापरवाही है, इसकी जांच के लिए रेलवे विभाग की ओर से टीमों का गठन कर दिया गया है, जो कि मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले भी हाल फिलहाल में दो बार मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतर चुके हैं। इस संबंध में रेलवे महाप्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने इस मामले को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें