फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ लगा युवाओं ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश

विज्ञापन
बराड में जिला युवा विकास संगठन व लक्ष्य फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में में आ? - फोटो : Ambala
विज्ञापन
बराड़ा। नशा उन्मूलन को लेकर पुलिस प्रशासन, जिला युवा विकास संगठन व लक्ष्य फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को चार किलोमीटर की मैराथन हुई। सैकड़ों की संख्या में युवाओं और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। बाद में विजयी प्रतिभागियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा कई अन्य लोगों का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही युवाओं में दौड़ लगाने के लिए जोश दिखाई दिया। मैराथन से पूर्व आयोजक एसएचओ बराड़ा शैलेंद्र कुमार व संगठन प्रधान तरुण कौशल व संदीप ने मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करने की शपथ दिलवाई। मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी बराड़ा रजनीश कुमार, नोडल ऑफिसर राजेश कुमार, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी हन्नी पाहवा, सरदार सुखदेव सिंह नंबरदार, पिंटू राणा, हरजिंदर सिंह आदि ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
महाराणा प्रताप चौक से शुरू हुई मैराथन रेलवे स्टेशन से होती हुई आर्मी कैंटीन पहुंची तथा वहां से वापस सामुदायिक केंद्र से होती हुई महाराणा प्रताप चौक पर समाप्त हुई। जिंदगी से प्यार करो नशे का बहिष्कार करो, नशा नाश की जड़ है भाई इस से दूर रहो मेरे भाई आदि स्लोगन के साथ मैराथन ने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। समापन पर डीएसपी रजनीश शर्मा ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में जिला युवा विकास संगठन के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन

एसएचओ शैलेंद्र कुमार और संगठन प्रधान तरुण कौशल ने बताया कि भविष्य में भी पुलिस प्रशासन और संगठन मिलकर समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता का शंखनाद करता रहेगा ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दिया जा सके। समाजसेवी हन्नी पहावा, सुखदेव सिंह नंबरदार व राष्ट्रीय बिल्डर सुमित सिंगला ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संगठन के शहरी प्रधान सचिन सिंगला, संगठन सदस्य उमेश धीमान, राहुल छाबड़ा, हरविंदर छाबड़ा, सुरेंद्र नौटियाल, प्रदीप नंबरदार, डॉक्टर योगेश, गुरप्रीत सिंह राकेश कुमार उगाला, बॉबी सैनी, जितेंद्र कुमार, कमल अग्रवाल, एएसआई राकेश कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
-----
ये रहे विजेता और इन्हें किया गया सम्मानित
मैराथन में पुरुष वर्ग में भानु मुलाना प्रथम, वरुण दहिया माजरा द्वितीय, रितेश कुमार बुड़िया तृतीय, रमन सिंबला चतुर्थ व जसप्रीत पांचवें स्थान पर रहे। विजेताओं को क्रमश: प्रथम को 5100, द्वितीय को 3100, तृतीय को 2100, चतुर्थ और पंचम को 1100-1100 रुपये का इनाम दिया गया। मोनू, रमन, रोहित, करण, साहिल को सांत्वना पुरस्कार मिले। महिला वर्ग में भारती थंबड प्रथम, पलकी द्वितीय स्थान तथा जया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें क्रमश 1500, 1100 और एक हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया। 14 वर्ष से नीचे वर्ग में नवदीप भोगपुर, पंकज थंबड, अजय फॉक्सा, प्रियांशु सरकपुर, अमन दहिया माजरा को भी नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। रॉयल जिम बराड़ा ने भी 10 प्रतिभागियों को जिम बैग देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए कोच विनोद राणा, अमन शर्मा और अमनदीप कौर को भी समृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

बराड में जिला युवा विकास संगठन व लक्ष्य फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में में आ?- फोटो : Ambala

बराड में जिला युवा विकास संगठन व लक्ष्य फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में में आ?- फोटो : Ambala

बराड में जिला युवा विकास संगठन व लक्ष्य फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में में आ?- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें