फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के निर्माण का रास्ता साफ, जीटी रोड से जुड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के नजदीक शाहपुर ग्राम में नप की जमीन को कलेक्टर रेट पर निर्माण के लिए जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण को स्थानांतरित किया जाएगा। यहां पर ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्रीअनिल विज ने वीरवार को अपने आवास पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरानउन्होंने प्रशिक्षण व अनुसंधान संस्थान के रास्ते को जीटी रोड के साथ जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने एनएचएआई अंबाला के परियोजना निदेशक पीके सिन्हा से कहा कि दोनों स्थानों से जीटी रोड की सर्विस लेन जुड़ी होनी चाहिए ताकि आवागमन में कोई दिक्कत न हो। वहीं अंबाला छावनी में चलाए जा रही अन्य परियोजनाओं को लेकर भी लेकर चर्चा की। उन्होंने शास्त्री कालोनी के समक्ष जीटी रोड फ्लाईओवर के साथ बन रही सर्विस लेन (आरओबी) के नीचे रेलवे कालोनी से आने वाले रास्ते को भी मानकों के अनुसार बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एनएचएआई के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। संवाद

जनसमस्याओं सुन अधिकारियों को दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर जन समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को इनके समाधान के दिशा-निर्देश दिए। सत्संग विहार से आए लोगों ने क्षेत्र में पानी निकासी की शिकायत दी, इस पर मंत्री ने नगर परिषद के ईओ को मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह महेशनगर से आए लोगों ने खान अहमदपुर गांव में बस के ठहराव की मांग, मंगलई गांव में जमीन के मालिक ने कुछ लोगों द्वारा रास्ता निकालने, दुर्गानगर निवासी व्यक्ति ने अपनी सेवा अवधि को हरियाणा कौशल रोजगार पोर्टल में जोड़ने आदि की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें