फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बसें अड़ाकर दो घंटे तक बाधित किया रास्ता

Fri, 11 Jul 2025 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहपुर गांव में आसाराम पब्लिक स्कूल का अवैध निर्माण हटाना नगर परिषद को भारी पड़ गया। पहले तो नगर परिषद आधी अधूरी तैयारी के साथ कार्रवाई करने पहुंचा उस पर भी स्कूल संचालकों ने रास्ते में बसों को अड़ा दिया। इस कारण दो घंटे तक नप की टीम स्कूल तक ही नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

इसके बाद जब स्कूल संचालकों से बसें हटाने को कहा गया तो वह खुद ही निर्माण को ध्वस्त करने की बात कहते दिखे। इस दौरान मौके पर मौजूद ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी बिफर गए। उन्होंने नप की कार्रवाई में ढिलाई पर नाराजगी जताई।
इसके तुरंत बाद नप कर्मचारियों ने लंबे रस्से मंगवाकर लेंटर के लिए लगाए गए लोहे के एंगल को हटाने की कार्रवाई शुरु कर दी। लगभग 11 बजे शुरु हुई यह कार्रवाई शाम तक जारी रही। इस दौरान नवनिर्मित स्कूल के कमरों को ध्वस्त कर दिया गया, साथ ही स्कूल प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि अगर उन्होंने पुन: इस प्रकार कोई भी निर्माण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

आसाराम पब्लिक स्कूल में अवैध निर्माण हुआ था। यहां स्कूल की पुरानी इमारत के साथ ही नए कमरे बनाने का काम किया जा रहा था। कमरों ऊपरी हिस्से में लेंटर डालने की तैयारी हो रही थी। लेकिन इस अवैध भवन पर वीरवार को नगर परिषद ने पीला पंजा चला दिया। यह कार्रवाई ड्यूटी मैजिस्ट्रेट सुनील कुमार की अगुवाई में की गई। इस मौके पर नप सचिव राजेश कुमार के साथ पूरी टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें