अंबाला सिटी। अर्से बाद नावल्टी चौक से एमडीएसडी कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण होने के बाद स्थानीय लोग संतुष्ट नहीं है। सड़क के निर्माण के लिए ही स्थानीय लोगों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि पहले ही इतने लंबे समय बाद सड़क का निर्माण हो रहा है और वो भी ठीक ढंग से नहीं हो रहा।
महज गड्ढे को भरने का ही काम किया जा रहा है। जबकि इस सड़कों को दोबारा तोड़कर ठीक से बनाना चाहिए। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क की फिर से वहीं हालत हो जाएगी जो पहले थी। स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क के नीचे सीवरेज से जो पानी रिसता रहता है। ऐसे में जितनी बार भी इसे बनाया जाए, यह खराब ही होगी। दूसरी ओर यहां पर बनी नालियां भी अरसे से जाम पड़ी है। कहीं -कहीं तो नालियों में गाद जमकर सूख गया है। उधर, वहीं स्थानीय पार्षद का कहना है कि सड़क निर्माण के से पहले नीचे की सीवर लाइन को बदला जाना है। जिसमें कम से कम चार माह का समय लगेगा।
फोटो: 33
सफाई कर्मी भी नहीं आता
स्थानीय दुकानदार हैप्पी ने बताया कि सड़क जगह- जगह से दब गई है। कई बार रिपेयर करवाने के बाद भी यहां पर फिर से गड्डे बन जाते हैं। इसलिए इस सड़क को तोड़ कर दोबारा से बनाया जाना चाहिए। यहां पर बनी नालियां भी लंबे अरसे से बंद पड़ी है। जगह -जगह गाद जम गया है। निगम कर्मचारी भी ढंग से सफाई नहीं करते।
फोटो: 36
बारिश आते ही होगा बुरा हाल
दुकानदार चरणजीत सिंह ने कहा कि अभी सड़क को रिपेयर करवाया जा रहा है। थोड़े दिनों बाद ही बारिश आएगी। इसके बाद फिर से इसका वही हाल हो जाएगा। सड़क को बनाने से पहले इसके नीचे पानी के रिसाव का पता करना चाहिए इसके बाद सड़क बनानी चाहिए।नहीं तो यह फिर से टूट जाएगी।
फोटो: 37
अच्छी सामग्री से बने सड़क
दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि उनकी दुकान के सामने एक गड्ढा बना हुआ है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही हैं। सड़क बनाते समय अगर अच्छी क्वालिटी की सामग्री डाली होती यह नौबत न होती। यहां से अक्सर ही भारी वाहन गुजरते है। जिससे सड़क जगह जगह से दब जाती है। दबे हुए हिस्से रात को कम दिखाई देते हैं। जिससे चोट लगने का खतरा बना रहता है।
वर्जन
यहां पर सीवरेज की लाइन चेक होगी, अगर उसमें कोई खराबी हुई तो उसे दोबारा डाला जाएगा। सड़क निर्माण और सीवर के लिए एस्टिमेट बनाया जा रहा है। इसमें तीन से चार माह का समय लगेगा। फिलहाल सड़क के गड्ढों को भरा जा रहा है।
-मेघा गोयल, स्थानीय पार्षद