फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एसडीएम के निरीक्षण की सूचना पाकर बंद हुए स्क्रीनिंग प्लांट

विज्ञापन
नारायणगढ़ में स्क्रीनिंग प्लांट का निरीक्षण करते अ​धिकारी। सूचना विभाग
विज्ञापन
नारायणगढ़। एसडीएम शाश्वत सांगवान ने डिस्ट्रिक्ट लेवल टास्क फोर्स कमेटी (माइनिग) के सदस्यों के साथ क्षेत्र में स्थित विभिन्न स्क्रीनिंग प्लाटों का निरीक्षण किया। एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने गांव टोका, डेरा, रऊमाजरा, संगरानी, मियांपुर क्षेत्र में स्थित स्क्रीनिंग प्लाटों की वास्तविकता का निरीक्षण करने के लिए वहां का दौरा किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि अवैध माइनिंग में स्थानीय जो लोग भी सहयोग कर रहे हैं या ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों को इस कार्य में लगाया गया है उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
कुछ स्क्रीनिंग प्लांट संचालकों ने पुरानी पर्चियों को दिखाया जोकि उनके रिकार्ड से मिलान कर रहीं थी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ स्क्रीनिंग प्लांट जहां बंद मिले तो वहीं साक्ष्यों से पता चला कि कुछ स्क्रीनिंग प्लांट निरीक्षण से ठीक पहले बंद हुए है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कुछ स्क्रीनिंग प्लांट गैर कार्यशील भी पाए गये और जिन स्क्रीनिंग प्लांट पर अनियमिताएं पाई गईं हैं उन पर प्रदूषण कन्ट्रोल बोर्ड तथा खनन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उनके साथ डीएसपी मुकेश कुमार, खनन विभाग, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड तथा बिजली निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें