फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने अचानक लगाए ब्रेक, बाइक भिड़ी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दिहाड़ी से छुट्टी कर घर जा रहे बाइक चालक के आगे चल रहे ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण बाइक ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में निर्मल सिंह ने बताया कि वह गांव नडियाली का निवासी है। उसके छोटे भाई गुरमीत सिंह का सबसे छोटा बेटा सोनी सिंह मजदूरी करता था। वह गांव नडियाली से शहर आया था। काम समाप्त करने के बाद वह और उसका भतीजा सोनी सिंह अपनी-अपनी बाइक पर गांव नडियाली जा रहे थे। उसका भतीजा बाइक लेकर उसके आगे चल रहा था। गांव धुरकडा के बस स्टैंड के पास एक ट्रैक्टर तेज गति में भतीजे की बाइक के आगे चल रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस कारण भतीजे की बाइक ट्रैक्टर के पीछे घुस गई और वह सड़क पर गिर गया। यह देख ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
इसके बाद उसने राहगीरों की मदद से घायल भतीजे को इलाज के लिए शहर अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच चंडीगढ़ में रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें