फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ के लिए एचसीएम अमरेंद्र को पंचकूला और मोहाली लेकर पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। ट्रांसपोर्टर्स से ओवरलोडिंग छूट के बदले घूस लेने के मामले में विजिलेंस की टीम जांच में जुटी है। इसी कड़ी में वीरवार को विजिलेंस टीम एचसीएस अमरेंद्र को पंचकूला व मोहाली लेकर पहुंची। जहां टीम की ओर से दफ्तर व उनके संबंधित क्षेत्र में पूछताछ की गई। अब विजिलेंस की टीम की शुक्रवार को दोबारा एचसीएम अमरेंद्र को अंबाला कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर, इंस्पेक्टर अजय सैनी की ओर से पहले ही जमानत याचिका लगा दी गई। पहले अजय की ओर से अंबाला कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई थी, मगर याचिका को खारिज कर दी गई। इसके बाद अजय सैनी ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। जहां पर 24 जनवरी को सुनवाई होनी है। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो से इंस्पेक्टर सोमेश ने बताया कि उनकी ओर से दो दिन का रिमांड लिया गया था। उसी कड़ी में पंचकूला व मोहाली में पूछताछ के लिए एचसीएम अमरेंद्र सिंह को ले गए थे। अब शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें