फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाढ़ का नहीं भूले दंश, लोग जलभराव के डर से कर रहे तैयारी

Tue, 02 Sep 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
चौड़मस्तपुर से लोग जलभराव के डर से सामान दूसरी जगह ले जाते हुए। स्त्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। 2023 में आई बाढ़ का दंश नग्गल क्षेत्र के लोग अभी भूले नहीं हैं। नग्गल क्षेत्र के चौड़मस्तपुर, खैरा, नडियाली, नग्गल गांव समेत कई गांव में 5 फुट से लेकर 8 फुट तक भी जलभराव हो गया था। जिले की बात करें तो कई जगहों पर बारिश से जलभराव हो चुका है। इस डर से नग्गल क्षेत्र के लोग अब अपनी तैयारी पहले ही कर रहे हैं, क्योंकि 2023 में आई बाढ़ में लोगों का सामान खराब होने से काफी नुकसान हुआ था। अब लोग पहले ही सामान को दूसरी जगहों पर पहुंचाने लगे हैं ताकि अगर जलभराव हुआ तो उनका सामान खराब न हो।
विज्ञापन

वहीं, आटा चक्की में भी आटा पीसने के लिए गेहूं लगातार पहुंच रही है। ग्रामीण बताते हैं कि चक्की भी 12 से 14 घंटे तक लगातार चल रही है। लोग पहले ही आटा, राशन भी एकत्रित कर रहे हैं, क्योंकि लोगों के मन में जलभराव होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

चौड़मस्तपुर से लोग जलभराव के डर से सामान दूसरी जगह ले जाते हुए। स्त्रोत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें