संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। बलदेव नगर के निकट 18 अगस्त को बाइक सवार को टक्कर मारने वाले रोडवेज बस चालक पर मामला दर्ज हो गया है। सिटी के सेक्टर-9 थाना पुलिस को दी शिकायत में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि 18 अगस्त को वह बाइक पर बलदेव नगर से अपने घर आ रहा था। तभी दिल्ली की तरफ से एक हरियाणा रोडवेज की बस ने आकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर सिटी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। ठीक होने के बाद भी आपस में समझौता नहीं हो पाया। बस चालक की पहचान करनाल निवासी सुल्तान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।