बोले- आसान आया शारीरिक शिक्षा का प्रश्न पत्र, समय से पहले कर दिए हल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के तहत बुधवार को शारीरिक शिक्षा विषय का पेपर आयोजित किया गया। केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर आए छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान था जिससे वह काफी खुश हैं। कुछ छात्रों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की पूरी तैयारी की थी। जिले के विभिन्न केंद्रों पर अधिकतर छात्रों ने निर्धारित समय से काफी पहले अपना प्रश्न पत्र हल कर लिया और छुट्टी होने का इंतजार करते दिखे।
अंबाला में परीक्षा के सफल संचालन के लिए अंबाला छावनी, सिटी, बराड़ा और नारायणगढ़ में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बुधवार सुबह जैसे ही छात्रों के हाथ में प्रश्न पत्र आया, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पाठ्यक्रम के भीतर से ही सवाल पूछे गए थे, जिससे औसत विद्यार्थियों को भी परेशानी नहीं हुई।
पेपर आसान था
नवनीत सिंह ने बताया कि पेपर आसान व अच्छी तैयारी और सरल प्रश्न पत्र के कारण परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की मानसिक परेशानी नहीं हुई।
आधा घंटा पहले पूरा कर दिया पेपर
आदित्य ने बताया कि प्रश्न पत्र देखते ही वह खुशी से झूम उठा क्योंकि उन्हें पूरा पेपर आता था और उन्होंने आधा घंटा पहले ही पेपर कर दिया था।
70 अंकों के पूछे 37 प्रश्न
हर्षित ने बताया कि शारीरिक शिक्षा की यह परीक्षा 70 अंकों की थी, जिसमें विद्यार्थियों से 37 प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्नों का स्तर काफी सरल था। जो उन्होंने समय पर पूरा कर दिया
सवा दो घंटे में पूरा किया पेपर
गीतांशी ने बताया कि उन्होंने सवा दो घंटे में ही पेपर खत्म कर लिया और अगले 45 मिनट तक केंद्र में बैठकर छुट्टी का इंतजार करती रहीं।
अंबाला छावनी स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते परी
अंबाला छावनी स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर आते परी