फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बिगड़े हालात, कई जगह हुआ जलभराव

विज्ञापन
The situation worsened due to rain, waterlogging occurred in many places - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो दिन से बनी मौसम की मेहरबानी रविवार को भी जारी रही। रक्षाबंधन के दिन हुई बारिश ने बहनों के लिए परेशानी खड़ी कर दी। लिहाजा बहनों को घर जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं बारिश से कई जगह जलभराव हो गया, जिससे हालात और बिगड़ गए।
विज्ञापन

जिलेभर हुई झमाझम बारिश ने रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जा रही बहनों को भिगो दिया। सुबह करीब 11 बजे आई झमाझम बारिश से एक बार शहर भर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई लेकिन थोड़ी ही देर बारिश होने के कारण परेशानी ज्यादा देर तक नहीं रही। इस दौरान कई जगहों पर दो-दो फुट पानी जमा हो गया। शहर के जगाधरी गेट, जंडली पुल, सेक्टर- 9, सेक्टर- 10 व कैंट के सुभाष नगर, गोबिंद नगर, दयाल बाग, राम नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी व अन्य जगहों पर जलभराव होने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। कैंट बस स्टैंड पर बारिश से बचने लिए यात्री शेड का सहारा ढूंढ रहे थे। जब बारिश बंद हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने रविवार को 9 एमएम बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीनों में भी जिले में हल्की बारिश हो सकती है।
फसलों के लिए लाभकारी है बारिश
शनिवार और रविवार को हुई बारिश से फसलों को संजीवनी मिल गई है। इस समय फसलों को बारिश की बहुत अधिक जरूरत थी। इसमें चाहे धान हो या गन्ना इसके अलावा भी अन्य फसलों को पानी की आवश्यकता था। जिसे किसान ट्यूबवेल व अन्य तरीकों से पूरा नहीं कर पा रहे थे और बारिश आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन शनिवार और रविवार को हुई बारिश को देखकर किसानों के चेहरे खिल गए। कृषि विज्ञान केंद्र तेपला के कृषि विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र ने बताया कि शनिवार और रविवार को हुई बारिश का फसलों के उत्पादन पर बहुत अच्छा प्रभाव दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें