फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन गहने, सवा लाख का सामान ले उड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़ (अंबाला)। हिमाचल प्रदेश की लड़की के साथ शादी करना गांव अंबली के राकेश को महंगा पड़ा। लुटेरी दुल्हन 20 हजार की नकदी समेत करीब सवा लाख का सामान ले उड़ी। लड़की समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अंबली निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसके मामा सुलिन्द्र गांव बुढी के रहने वाले हैं। वह पौंटा साहिब की तरफ जाता रहता था। उसे एक व्यक्ति जगत राम शर्मा पौंटा साहिब मिला। कहा कि वह शादियां करवाने का काम करता है। उसके मामा ने मेरे पिता सुरेश पाल के साथ उसकी शादी के बारे बात की। 4 सितंबर 2019 को जगत राम शर्मा ने लड़की देखने के लिए पौंटा साहिब बुला लिया। पौंटा साहिब गुरुद्वारे में जगत राम शर्मा, सिमरण उर्फ सीमा बिचौलिये के रूप में मिले। उन्होंने आपस में भाई-बहन का नाता बताया। इनके अलावा नरेश व उसकी बेटी अंजली व गाड़ी चालक उन्हें वहां मिला। यहां पर राकेश कुमार को अंजली पसंद आ गई।
इसके बाद जगत राम शर्मा, सिमरण उर्फ सीमा बिचौलिये ने कहा अगर लड़की पंसद है तो ले जाओ। सिमरण ने 55000 रुपये बिचौलिये जगत राम को देने के बारे में कहा और 60,000 रुपये लड़की के पिता नरेश को देने की बात कही। साथ ही पांच हजार रुपये कार चालक को भी दिलवाए। इस तरह कुछ दिनों बाद उनकी शादी करवा दी गई। शादी के कुछ दिनों बात अंजली 20 हजार रुपये, दो तोले सोने के आभूषण और करीब 30 तोले चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें