फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नवकार महामंत्र का किया गया अनुष्ठान

विज्ञापन
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ द्वारा आयोजित आत्मोत्कर्ष चातुर्मास के तहत आयोजित नवकार महाम
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ की ओर से आयोजित आत्मोत्कर्ष चातुर्मास के अंतर्गत रविवार को नवकार महामंत्र का विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ।
विज्ञापन

यह आयोजन गच्छाधिपति शांतिदूत जैनाचार्य श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज साहिब की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी संपत महाराज साहिब की सुशिष्या सरलमना साध्वी चंद्रयशा व प्रवचनदक्षा साध्वी पुनीतयशा महाराज साहिब के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ।
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नवकार महामंत्र की आराधना की। साध्वी पुनीतयशा ने महामंत्र की महिमा बताते हुए कहा कि नवकार महामंत्र जैन धर्म का शाश्वत व सर्वकल्याणकारी महामंत्र है। इसमें किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि पंच परमेष्ठी के गुणों की वंदना की गई है।
विज्ञापन

श्रद्धा और एकाग्रता के साथ इसका जाप आत्मशुद्धि तथा आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त माध्यम है। अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने एकाग्रचित्त होकर जाप करते हुए विश्व शांति, जीव मात्र के कल्याण एवं आत्मिक शुद्धि की मंगल कामना की। सामूहिक मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण धर्ममय हो उठा। चातुर्मास के अंतर्गत साध्वी भगवंतों के सानिध्य में निरंतर तप-जप और प्रवचन किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें