फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिक्शा चालक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा, रिपोर्ट करेगी खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर में रिक्शा चालक 42 वर्षीय सोहन लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस ने वीरवार को छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि परिजनों ने पुलिस मुलाजिम पर ही रिक्शा चालक की पिटाई करने के आरोप लगाए थे लेकिन पुलिस ने सभी आरोपों को नकारा है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत ने बताया कि परिजनों ने जो आरोप लगाए थे वो निराधार है।
विज्ञापन

जिस जगह महेश नगर के गोबिंद नगर मोड पर रिक्शा चालक की मौत हुई है, वहां पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले गए है। परिजनों को भी फुटेज दिखा दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता चल पाएगा। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सुमित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विसरा लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए गए है। प्राथमिक जांच में कोई मारपीट नहीं लग रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगा। दरअसल, बुधवार को सोहन लाल की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया था। पुलिस कर्मी पर ही मारपीट करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें