फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वाटर रिचार्ज बोरवेल से बराड़ा बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या होगी दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। बराड़ा के बस स्टैंड में होने वाले जलभराव से शीघ्र ही निजात मिलने वाली है। इसके लिए वाटर रिचार्ज बोरवेल से बस स्टैंड में जमा होने वाले पानी से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जरा सी बारिश हो जाने से बराड़ा बस स्टैंड प्रांगण में पानी भर जाता है। मुख्य सड़क ऊंची है जबकि बस स्टैंड प्रांगण का लेवल उससे नीचा है। ऐसे में पानी यहां से नहीं निकल पाता। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर से पानी निकासी के लिए आज तक कोई इंतजाम नहीं किया था। परिसर में भर जाने से जहां यात्रियों को भारी परेशानी होती थी।

यात्रियों को बस स्टैंड के बाहर सड़क पर ही बसों का इंतजाम करना पड़ता है। वहीं बसों के परिसर में आने-जाने में दिक्कत होती है। यही नहीं बस स्टैंड में तैनात कर्मचारियों को भी बस स्टैंड में आने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश होने पर कई-कई दिन पानी बस स्टैंड परिसर में जमा रहता है। इससे निपटने के लिए अब वाटर रिचार्ज बोरवेल सिस्टम का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए बस स्टैंड परिसर में 15 बोरवेल कराएं हैं। वाटर रिचार्ज बोरवेल के लिए कई दिन से टीम लगी हुई है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। बस अड्डा इंचार्ज जरनैल सिंह ने कहा कि बस स्टैंड परिसर में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए 15 जगह वाटर रिचार्ज बोरवेल करवाए जा रहे हैं। लगता है जल्द ही यहां जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें